समाचार · राजस्थान
RBSE Model Paper: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के मॉडल पेपर, यहां से करें डाउनलोड

RBSE Model Paper 2027: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए हैं. बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स अब आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने विषय और परीक्षा के अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड ने किन परीक्षाओं के मॉडल पेपर किए जारी?
RBSE ने अलग-अलग परीक्षाओं के लिए मॉडल क्वेश्चन पेपर उपलब्ध कराए हैं. इसमें 10वीं की सेकेंडरी परीक्षा के साथ प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय के मॉडल पेपर भी शामिल हैं. वहीं, 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और एग्रीकल्चर साइंस स्ट्रीम के अलग-अलग मॉडल पेपर जारी किए गए हैं.
10वीं और 12वीं के लिए ये मॉडल पेपर उपलब्ध
सेकेंडरी मॉडल क्वेश्चन पेपर (कक्षा 10वीं)
प्रवेशिका मॉडल क्वेश्चन पेपर
वरिष्ठ उपाध्याय मॉडल क्वेश्चन पेपर
सीनियर सेकेंडरी आर्ट्स मॉडल पेपर
सीनियर सेकेंडरी साइंस मॉडल पेपर
सीनियर सेकेंडरी कॉमर्स मॉडल पेपर
सीनियर सेकेंडरी एग्रीकल्चर साइंस मॉडल पेपर
ये भी पढ़ें: BIT Mesra News: BIT Mesra के स्टूडेंट्स को IIT Kanpur में पढ़ाई और रिसर्च का मौका, जानें क्या है समझौता
RBSE Model Paper 2027: कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Books/Old Papers/Model Questions' सेक्शन पर क्लिक करें.
यहां 'Model Papers 2027' लिंक को खोलें.
अपनी परीक्षा के अनुसार सेकेंडरी या सीनियर सेकेंडरी का विकल्प चुनें.
इसके बाद अपनी स्ट्रीम या परीक्षा का चयन करें.
स्क्रीन पर संबंधित मॉडल क्वेश्चन पेपर खुल जाएगा. इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें.
मॉडल पेपर से परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद
स्टूडेंट्स इन मॉडल पेपर को हल करके बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र के फॉर्मेट को समझ सकते हैं. इससे सवालों के प्रकार और परीक्षा में समय का सही इस्तेमाल करने की प्रैक्टिस होगी. साथ ही मॉडल पेपर हल करने से अपनी तैयारी का आकलन करने और कमजोर टॉपिक्स की पहचान करने में भी मदद मिलेगी. परीक्षा से पहले नियमित रूप से इन पेपर का अभ्यास करना फायदेमंद रहेगा.
राजस्थान बोर्ड ने अभी जारी नहीं की परीक्षा की डेटशीट
राजस्थान बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल अभी जारी नहीं किया है. परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को डेटशीट और अन्य जरूरी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: मिठाई वाले की बिटिया को 6 गोल्ड मेडल, IIT BHU में तनिषा अग्रवाल ने रचा इतिहास