national
Video: 'मैं विजय माल्या होता तो रेड कार्पेट बिछाते', एयरपोर्ट पर रोके जाने से नाराज सौरव दास का तंज
INT News24 November 2026 at 05:40 pm

दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन जाने से कथित तौर पर रोके जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर वह विजय माल्या या मेहुल चोकसी होते, तो उन्हें एयरपोर्ट पर रोकने के बजाय रेड कार्पेट बिछाकर विदाई दी जाती। सौरव दास के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है.
ब्रिटेन जाने से रोके जाने का लगाया आरोप
CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन की यात्रा करने से रोक दिया गया. वह ब्रिटेन जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई.इस घटना के बाद उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए.
यह खबर अपडेट की जा रही है.