समाचार · मध्य प्रदेश
हाईवे पर पीछे से भिड़े दो आयशर, युवक गंभीर घायल:पनवाड़ी के पास किस्मत होटल के सामने हुआ हादसा, डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया घायल
शाजापुर में रविवार शाम नेशनल हाईवे-52 पर पनवाड़ी के पास किस्मत होटल के सामने दो आयशर वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में 26 वर्षीय रवि बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों आयशर वाहन सारंगपुर की ओर से आ रहे थे। आगे चल रहे वाहन को पीछे से आ रहे आयशर ने टक्कर मार दी। हादसे में रवि बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 से अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही सुनेरा थाना क्षेत्र की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पायलट संजीव सूर्यवंशी और आरक्षक नवीन नगर घायल रवि को डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के डॉ. विनोद गुर्जर ने बताया कि पनवाड़ी के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। डायल 112 की टीम उसे अस्पताल लेकर आई, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।