Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

दिसंबर नहीं इसी महीने अकाली+BJP गठजोड़ का ऐलान:अकाली पूर्व CM बादल के जन्मदिन पर चाहते थे; सीट शेयरिंग-CM चेहरे के 2-2 फॉर्मूले

INT News10 November 2026 at 05:30 am

पंजाब में 2027 के चुनाव के लिए अकाली दल और BJP के गठबंधन का ऐलान नवंबर के तीसरे हफ्ते में ही हो जाएगा। अकाली दल चाहता था कि इसकी घोषणा 8 दिसंबर को हो, क्योंकि उस दिन पूर्व CM स्व. प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का तर्क है कि दिसंबर तक का इंतजार करना चुनाव के लिहाज से काफी देरी कर देगा। चुनावी तैयारियों, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल और जनसंपर्क अभियान शुरू करने के लिए नवंबर में ही औपचारिक ऐलान हो जाना चाहिए। संभावना जताई जा रही है कि 15 से 22 नवंबर के बीच प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा तय हो सकता है। इसके बाद बठिंडा में दोनों दलों की जॉइंट रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी घोषणा कराई जाए। जानिए, किस फॉर्मूले पर सहमति और क्यों?

फिफ्टी-फिफ्टी वाला फॉर्मूला उस स्थिति के लिए प्रस्तावित था, जब यह माना जा रहा था कि अकाली दल से अलग हुए 'पुनर सुरजीत' धड़े के नेताओं को भाजपा अपने ही कोटे की सीटों से चुनावी टिकट देगा। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। पुनर सुरजीत अकाली दल के नेताओं की शिरोमणि अकाली दल में वापसी हो रही है। वापसी करने वाले ज्यादातर बड़े नेताओं को अकाली दल में एडजस्ट किया जा रहा है, इसीलिए 70 सीटों पर अकाली दल और 47 सीटों पर भाजपा वाले फार्मूले पर सहमति बनी है। जानिए, किस फॉर्मूले पर सहमति और क्यों?

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर आधिकारिक तौर पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि पंजाब में अकाली दल ही गठबंधन का मुख्य स्तंभ है, इसलिए मुख्यमंत्री चेहरा अकाली दल का ही होना चाहिए। वहीं, भाजपा नेतृत्व का मानना है कि चुनाव के दौरान सभी वर्गों का वोट हासिल करने के लिए बिना चेहरा मैदान में उतरना या नतीजों के बाद फैसला लेना राजनीतिक रूप से अधिक फायदेमंद हो सकता है। हालांकि सिखों को प्रतिनिधित्व देने के लिए भाजपा अकाली दल को सीएम फेस देने के लिए राजी हो सकती है। अकाली दल में 'पुनर सुरजीत' के नेताओं की एडजस्टमेंट

अकाली दल में 'पुनर सुरजीत' के नेताओं की घर वापसी हो रही है। प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिअद में शामिल हो चुके हैं जबकि जगीर कौर 13 नवंबर को पार्टी में शामिल हो रही हैं। इसकी पुष्टि शिअद नेता व पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा भी कर चुके हैं। इस घर वापसी से गठबंधन के समीकरण न बिगड़ें, इसके लिए भाजपा अकाली दल को ज्यादा सीटें देने के फॉर्मूले को आधार बनाने पर सहमति दे रही है। वहीं पुनरसुरजीत के कुछ नेता ऐसे हैं जो कि अकाली दल में नहीं जाना चाहते हैं तो भाजपा उन्हें अपने कोटे में एडजस्ट करेगी।