समाचार · मध्य प्रदेश
मुस्लिम समाज पर फेसबुक पोस्ट को लेकर युवक पर FIR:लिखा था- आए दिन अत्याचार हो रहा, अब तो जाग जाओ
मुस्लिम समाज को लेकर फेसबुक पर कथित भ्रामक पोस्ट करने के मामले में कोलारस थाना पुलिस ने दिलीप जाटव के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई मंगलवार को महेश परिहार की शिकायत पर हुई। ग्राम रिजौदा निवासी महेश परिहार (39) ने 10 नवंबर को थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को फेसबुक चलाते समय दिलीप जाटव की आईडी पर एक पोस्ट दिखी थी। उसमें लिखा था- शिवपुरी में मुसलमानों पर हो रहा है आए दिन अत्याचार लेकिन फिर भी नींद में सो रहे हैं। अब तो जग जाओ। परिहार ने आरोप लगाया कि पोस्ट में शिवपुरी के मुस्लिम समाज को लेकर भ्रामक और मनगढ़ंत बातें लिखी गईं। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और लोक शांति भंग होने की आशंका है। न्होंने दिलीप जाटव, निवासी देहरदा, लुकवासा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के साथ पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(बी) और 223(ए) के तहत एफआईआर दर्ज की है।