Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

करनाल में सट्टा खिलाते आरोपी पकड़ा:कैश और सट्टा पर्ची बरामद; पर्चियों पर नंबर लिखकर करता था सट्टा खाईवाली

INT News22 October 2026 at 01:53 pm

करनाल जिला के इंद्री में हर्बल पार्क के नजदीक अवैध रूप से सट्टा खिलाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2630 रुपए नकद, एक सट्टा पर्ची और बॉल पेन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर्चियों पर नंबर लिखकर सट्टा खाईवाली कर रहा था। थाना इंद्री की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गश्त के दौरान मिली सट्टेबाजी की सूचना जिला पुलिस करनाल की ओर से अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना इंद्री की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हर्बल पार्क के नजदीक एक व्यक्ति पर्चियों पर नंबर लिखकर सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मुख्य सिपाही जसबीर कुमार की टीम ने पकड़ा पुलिस के अनुसार, मुख्य सिपाही जसबीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी और कथित रूप से सट्टा खिलाते हुए एक व्यक्ति को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र सेनाराम, निवासी गांव डिपो जैनेसरो, जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 2630 रुपए नकद, एक सट्टा पर्ची और एक बॉल पेन मिला। प्रारंभिक जांच में बरामद सामान सट्टेबाजी से संबंधित पाया गया। पुलिस अब मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस की अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील करनाल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध सट्टेबाजी सहित किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल न हों। ऐसी गतिविधियों का समाज और परिवार पर नकारात्मक असर पड़ता है। पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास सट्टेबाजी या अन्य गैरकानूनी काम होने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।