Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिवाह में पर्यावरण शुद्धि के उद्देश्य से किया हवन

INT News10 November 2026 at 05:30 am

पानीपत| सिवाह गांव में सरपंच सुनीता आर्य के आवास पर सुख-समृद्धि, शांति और पर्यावरण शुद्धि के उद्देश्य से वैदिक हवन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य राजकुमार शास्त्री ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। आर्य बाल भारती विद्यालय के प्रधान रणदीप आर्य ने कहा कि हवन को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने से आध्यात्मिक शांति मिलती है और स्वच्छता व प्रकृति-रक्षा का संदेश मजबूत होता है। उन्होंने अधिक पौधारोपण और सफाई को आदत बनाने का आग्रह किया।