entertainment
रूपाली गांगुली नहीं, अब इस हीरोइन संग रोमांस करेंगे 'अनुपमा' के अनुज कपाड़िया, सामने आई नए शो की पहली झलक

'अनुपमा' के अनुज कपाड़िया अब एक नए सफर पर निकल पड़े हैं. 'खतरों के खिलाड़ी 15' के बाद, गौरव खन्ना नए टीवी शो में नजर आएंगे. इसमें उनके साथ रूपाली गांगुली नहीं, बल्कि श्रद्धा आर्या नजर आएंगी. हाल ही में स्टार प्लस के इस नए शो के सेट से दोनों की फोटोज सामने आई, जिसमें वे दुर्गा माता की पूजा करते दिखाई दिए. ये शो एकता कपूर का है, हालांकि टाइटल फिलहाल रिवील नहीं किया गया है.
व्हाइट आउटफिट में छा गई गौरव और श्रद्धा की नई जोड़ी
गौरव और श्रद्धा ने अपने नए शो के सेट पर दुर्गा माता की पूजा की. बात करें गौरव के लुक की तो उन्होंने सफेद रंग का ओपन-कॉलर कुर्ता पहना था, जिसे डार्क वॉच और ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया. वहीं, उनके बगल में खड़ीं श्रद्धा आर्या व्हाइट कलर के एक खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं, जिसकी नेकलाइन और स्लीव्स पर वर्क किया गया था. खुले बाल और माथे पर छोटी सी बिंदी में श्रद्धा बेहद प्यारी लग रही थीं.
नया शो लेकर क्या बोलीं एकता कपूर?
एकता कपूर दोनों स्टार्स को एक साथ लाने पर एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा, "एक कहानी खत्म हुई है, लेकिन अभी कई सरप्राइज बाकी हैं. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के ग्रैंड फिनाले के बाद हर कोई मुझसे पूछ रहा था कि आगे क्या? मैं दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहती थी. मैं जानती थी कि अगली कहानी कुछ खास होनी चाहिए, जिसे देखकर लोग फिर से प्यार में पड़ जाएं."
एकता ने आगे कहा, "इसकी शुरुआत गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को साथ लाने से बेहतर और क्या हो सकती है? दोनों को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है और मैं लंबे समय से उन्हें एक साथ देखना चाहती थी. अब जब ऐसा हो रहा है, तो मैं काफी एक्साइटेड और थोड़ी नर्वस हूं कि लोग इस जोड़ी पर कैसा रिएक्शन देंगे."
View on Instagram
कब शुरू होगा यह नया शो? स्टार प्लस के इस नए शो में दर्शकों को गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की एक बिल्कुल फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी. मेकर्स ने अभी शो की कहानी और किरदारों के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो नवंबर 2026 के अंत तक प्रीमियर हो सकता है और यह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' की जगह लेगा.
गौरव खन्ना के बारे में
गौरव खन्ना की बात करें तो वह राजन शाही के शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते थे. उनकी और रूपाली गांगुली की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था. हालांकि शो ने लीप लिया और गौरव ने शो छोड़ दिया. फिर वह सेलिब्रिटी मास्टशेफ में दिखाई दिए. जहां के विनर भी बने. फिर बिग बॉस में एंट्री ली. इसके बाद वह रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखाई दिए.
ये भी पढ़ें: आकांक्षा चमोला असली सांप है... गौरव खन्ना के सपोर्ट में उतरे Orry ने एक्स वाइफ पर साधा निशाना