Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर कैट में कांग्रेस प्रधान की बैठक:कांग्रेस सरकार बनाने के लिए परगट सिंह ने में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

INT News10 November 2026 at 06:00 am

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति अभी से गरमाने लगी है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक सरदार परगट सिंह ने जालंधर कैंट हलके के कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को दिन-रात एक करना होगा। इस पर कार्यकर्ताओं ने भी परगट सिंह को आश्वस्त किया कि वे पूरे पंजाब की कमान संभालें, कैंट हलके से जीत दर्ज कराना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस की वापसी के लिए कमर कस ले जालंधर कैंट में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब में कांग्रेस की वापसी तय करने के लिए अभी से कमर कसनी होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मा पूरी निष्ठा से उठाना होगा।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का उत्साह देखने लायक था। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से सरदार परगट सिंह का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और राज्य स्तर पर नेतृत्व संभालने पर ध्यान दें। जालंधर कैंट हलके की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ता मिलकर उठाएंगे और उन्हें पहले से भी बड़ी ऐतिहासिक जीत दिलाकर विधानसभा भेजेंगे।

कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे और घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाई जाएगी ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मजबूत माहौल तैयार हो सके। इस दौरान पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा गया। बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता मौजूदा नीतियों और शासन व्यवस्था से पूरी तरह निराश हो चुकी है। पंजाब को आज एक मजबूत, जवाबदेह और जनहितैषी सरकार की सख्त जरूरत है, जो केवल कांग्रेस ही दे सकती है।