समाचार · पंजाब
दिसंबर में 27 नए आम आदमी क्लिनिक खुलेंगे
लोगों को घरों के नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं को दिलाने के लिए जिले मे हेल्थ विभाग की तरफ से आम आदमी क्लिनिक शुरू किये जा रहे हैं। अब 27 और आम आदमी क्लिनिक और तैयार हो रहे है। जिसमे 3 आम आदमी क्लिनिक का काम दिसंबर के अंत तक और बाकी 24 क्लिनिक नवंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। जिनका उद्घाटन दिसंबर के शुरुआत मे होने की उम्मीद है। पिछले महीने जिले मे 16 नए आम आदमी क्लिनिक शुरू हुए थे। जिससे जिले में आम आदमी क्लिनिकों की कुल संख्या बढ़कर 147 हो गई है। इन नए आम आदमी क्लिनिक में पहले अधिकतर सब-सिडियरी हेल्थ सेंटर थे। जिनको अब आम आदमी क्लिनिक में कन्वर्ट किया गया है। क्लिनिकों में यह सुविधाएं मिलेंगी: आम आदमी क्लिनिक में डॉक्टर जो भी दवा पर्चे पर लिखते हैं, वह क्लिनिक से ही बिल्कुल फ्री मिलती है। यहां 80 प्रकार की दवाएं मुफ्त दी जाती हैं। खून, पेशाब, शुगर, बीपी जैसी लगभग 47 तरह की जरूरी टेस्ट किे जाते हैंष इसके अलावा एंटी रैबीज टीके भी लगाए जाते है। मरीज अपने मोबाइल पर ही वॉट्सएप के ज़रिए टेस्ट की रिपोर्ट पा सकते हैं। मरीज का सारा रिकॉर्ड कंप्यूटर पर डिजिटल रूप से रखा जाता है। यह 27 और खुलेंगे: बग्गा खुर्द, बरुंडी, भैनी दरेरा, घुदानी कलां, ठक्करवाल, गुज्जरवाल,खाकत, खंदूर,, सराभा, भूतगढ़, चौंता, धलियन, किलारायपुर, नूरपुर वेट, रछिन, सहौली, धांधरा, जस्सियां, मंगत, नूरवाला, थरीके, रइयां, सेंट्रल जेल, घुंघराली राजपूतां, भामियां, बैंक कॉलोनी, न्यू राजगुरु नगर और घुदानी शामिल है। जिनके दीपावली तक शुरू होने की संभावना है। जिनका निर्माण पंचायत विभाग, मंडी बोर्ड और पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन कर रहा है। इनमें कई क्लिनिक का काम 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है।