समाचार · मध्य प्रदेश
इंदौर के रसोमा चौराहे में नशे में धुत ऑटो ड्रायवर:वाहन को मारी टक्कर, भागने की कोशिश में पकड़ा गया
इंदौर के रसोमा चौराहे पर शराब के नशे में धुत एक ऑटो चालक ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन यातायात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान टीम को ऑटो चालक सुरेंद्र के वाहन को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। उसे ऑटो से नीचे उतारा गया तो वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उसे विजयनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट भी जब्त एक अन्य कार्रवाई में मंगलवार शाम करीब 7 बजे चोइथराम चौराहे पर यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली बुलेट को पकड़ा। चालक संतोष पिता रमेश पिरोचा की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की मात्रा करीब 185 दर्ज हुई। पुलिस ने बुलेट जब्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई की।