Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शहीद जवान का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:बड़े भाई ने दी मुखाग्नि; चालक पर मामला दर्ज

INT News24 November 2026 at 06:37 pm

अनूपपुर-जैतहरी मार्ग पर छुलहा गांव के पास सोमवार सुबह खड़े ट्रक से बोलेरो टकरा गई थी। हादसे में सेना के जवान लायंस नायक विनीत कुमार विश्वकर्मा समेत तीन लोगों की मौत हुई थी और एक युवक घायल हुआ था। मंगलवार को विनीत का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 16 जवानों की टुकड़ी पहुंची गांव जबलपुर की ग्रेनेडियर रेजिमेंट से सूबेदार प्रमोद सिंह के नेतृत्व में 16 जवानों की टुकड़ी सेना के ट्रक से जैतहरी पहुंची। जवानों ने विनीत के घर पर तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद नगर और गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई। पुष्प वर्षा से विदाई दी रास्ते में लोग सड़कों और गलियों में खड़े रहे और पुष्प वर्षा कर विनीत को विदाई दी। मुख्य मार्ग और जैतहरी नगर में ‘शहीद वीर विनीत अमर रहें’ के नारे लगे। दोपहर करीब 3 बजे पार्थिव शरीर धनगवां लाया गया। वहां उनके खेत में अंतिम संस्कार किया गया। जवानों ने रायफल झुकाकर सलामी दी। बड़े भाई सोनू विश्वकर्मा ने मुखाग्नि दी। धनगवां और आसपास के गांवों के लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। जैतहरी थाना पुलिस मौके पर व्यवस्था संभाल रही थी। विनीत 2018 में सेना में भर्ती हुए थे और उनकी पोस्टिंग देहरादून में थी। सोमवार रात वे रायपुर में दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहे थे। वे ट्रेन से अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें लेने के लिए उनके मझले भाई दीनबंधु, मित्र अभिषेक उर्फ राजू तिवारी और वाहन मालिक मो. करीम स्टेशन आए थे। एक दिन पहले हुआ था हादसा सुबह करीब 4 बजे स्टेशन से लौटते समय बोलेरो छुलहा गांव के पास खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर के मुताबिक, ट्रक की बैक लाइट नहीं जल रही थी और उसमें रिफ्लेक्टर भी नहीं था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विदाई की अन्य तस्वीरें…