समाचार · झारखंड
पत्नी के चरित्र पर शक कर तलाक मांगना आसान नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की पति की अपील

Jharkhand High Court: पत्नी के चरित्र और पवित्रता पर बिना किसी ठोस साक्ष्य के आरोप लगाना पति को भारी पड़ गया. झारखंड हाईकोर्ट ने ऐसे आरोपों को मानसिक क्रूरता की श्रेणी में रखते हुए पति की तलाक की अपील खारिज कर दी. कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि महज किसी दूसरे पुरुष से बातचीत करने के आधार पर पत्नी के चरित्र पर संदेह करना उचित नहीं है. इस तरह के निराधार आरोप वैवाहिक जीवन में मानसिक क्रूरता माने जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कैंसर की दवाओं पर अब नहीं वसूली जा सकेगी पुरानी कीमत, झारखंड में दुकानों की होगी जांच
बेबुनियाद आरोप मानसिक क्रूरता की श्रेणी में
हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी के चरित्र और पवित्रता पर बिना उचित आधार के सवाल उठाना उसके लिए मानसिक पीड़ा का कारण बन सकता है. केवल इस आधार पर कि पत्नी किसी अन्य पुरुष से बातचीत करती है, उसके चरित्र पर संदेह नहीं किया जा सकता. ऐसे आरोपों को मानसिक क्रूरता माना जाएगा. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वैवाहिक संबंधों में सम्मान और विश्वास बेहद महत्वपूर्ण हैं. पति या पत्नी में से कोई भी यदि दूसरे के चरित्र पर बिना उचित साक्ष्य के गंभीर आरोप लगाता है, तो यह मानसिक क्रूरता का आधार बन सकता है.
फैमिली कोर्ट का फैसला बरकरार, पति की अपील खारिज
इस मामले में पति ने फैमिली कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में तलाक की अपील दायर की थी. हालांकि, हाईकोर्ट ने पति की दलीलों को स्वीकार नहीं किया और उसकी अपील खारिज कर दी. अदालत ने फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह भी स्पष्ट किया कि मानसिक क्रूरता का सिद्धांत पति और पत्नी दोनों पर समान रूप से लागू होता है. यदि पत्नी भी बिना किसी उचित साक्ष्य के पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाती है, तो उसे भी मानसिक क्रूरता माना जा सकता है.
ये भी पढ़ें: राशन से धोती-साड़ी तक, झारखंड में कई सरकारी योजनाओं की होगी जांच; 6 महीने में पूरा होगा सोशल ऑडिट