Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:दो लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर; मजदूरी कर घर लौट रहे थे तीनों

INT News1 August 2026 at 05:54 pm

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हादसा पुलक सिटी के पास देर रात हुआ। बाइक पर सवार भदरसिंह (40) पिता वैर सिंह, दीपक (16) पिता जयराम जामोद और एक अन्य युवक मजदूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भदरसिंह और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक धार जिले के रहने वाले थे और इंदौर में रहकर मजदूरी करते थे। भदरसिंह ग्राम लुनेरा और दीपक भवानीपुरा, कुक्षी के निवासी थे। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। 15 दिन पहले ही हुई पिता की मौत परिजन धनसिंह सोलंकी ने बताया कि भदरसिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। पिता का 15 दिन पहले ही निधन हुआ था। राऊ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में करवाया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।