Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

3 दिन में पराली जलाने के 128 मामले, अकेले दिवाली पर 71 केस, आतिशबाजी से भी बढ़ा प्रदूषण, AQI 313 पहुंचा

INT News10 November 2026 at 05:30 am

दिवाली पर हुई आतिशबाजी और आसपास के इलाकों में लगातार जल रही पराली का असर अब शहर की हवा में दिखाई दे रहा है। रविवार को दिवाली के दिन पराली जलाने के कुल 71 मामले सामने आए। इसके अलावा शाम को आतिशबाजी के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा। सोमवार को भी राहत नहीं मिली। हालात यह रहे कि सोमवार तड़के एयर क्वालिटी इंडेक्स 313 तक पहुंच गया, जो वैरी पुअर आ गया। जबकि दिवाली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स अधिकतम 273 दर्ज किया गया था। यानी अगले ही दिन प्रदूषण के स्तर में करीब 40 अंकों की बढ़ोतरी हो गई। अब तक पराली जलाने की 193 घटनाएं आ चुकी हैं। इनमें पिछले 3 दिनों मे 128 मामले आए हैं, जिसमे रविवार को 71 मामले थे। आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 257 था। सुबह 9 बजे 256 और 10 बजे 254 दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे यह घटकर 244 और दोपहर 2 बजे 238 पर आ गया। शाम 4 बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 237 रहा, लेकिन इसके बाद प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा। शाम 5 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 273 तक पहुंच गया। रात 10 और 11 बजे भी यह क्रमशः 266 और 273 दर्ज किया गया। 24 घंटे में 75 जगह दौड़ी फायर ब्रिगेड लुधियाना|दिवाली कई कारोबारियों व रिहायशी इलाकों के लिए काली रात साबित हुआ। रविवार रात से सोमवार तक शहर भर में पटाखों और संदिग्ध शॉर्ट सर्किट के कारण आग की लपटें उठती रहीं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दमकल विभाग की 32 गाड़ियां और 120 से ज्यादा जवान रात भर सड़कों पर सायरन बजाते हुए एक से दूसरे छोर तक दौड़ते रहे। शहर भर से आई 75 इमरजेंसी कॉल्स में से 68 जगह आग लगने की घटनाओं की पुष्टि की गई। इनमें सबसे ज्यादा 22 घटनाएं कबाड़ गोदामों, डंपिंग यार्डों और खाली प्लॉटों में हुईं, जबकि 13 रिहायशी मकानों, 6 फैक्टरियों और 1 मंदिर तक आग की चपेट में आ गए।-पढ़ें पेज 3 पर दो तरह के धुएं का असर पक्खोवाल रोड पर रुड़का कलां में पराली जलाता हुआ। सिविल अस्पताल के पास की तस्वीर। 3 दिन सुबह-शाम हल्का कोहरा छा सकता शहर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, साथ ही दिन और रात के तापमान का अंतर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप के चलते हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री पहुंच गया। इससे दिन व रात के मौसम में अंतर साफ नजर आने लगा है। सोमवार को आसमान साफ रहने और मौसम ड्राई रहने के कारण दिन में धूप खिली रही। ऐसे में दिन के समय हल्की गर्मी, जबकि सुबह और शाम को ठंड का अहसास जारी रह सकता है। दिन और रात में 17.2 तापमान मे अंतर रहा। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंदर पॉल ने बताया कि 10 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 12 और 13 नवंबर को बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही हलकी बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम फिर से शुष्क रहने का अनुमान है। 10-11-12 नवंबर को कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। प्रदूषण बढ़ने के पीछे दो प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। पहला, दिवाली पर आतिशबाजी से निकला धुआं और सूक्ष्म कण, जो वातावरण में जमा हो गए। दूसरा लगातार पराली जलाने की घटनाएं। दिवाली के अगले दिन प्रदूषण का स्तर और बढ़ा। सोमवार दोपहर हवा की गति कम रहने और प्रदूषित कणों के वातावरण में बने रहने से इनका असर शहर की आबोहवा पर पड़ रहा है। कुछ गिरावट जरूर आई, लेकिन शाम और रात तक यह 300 के आसपास बना रहा। वहीं, सोमवार को स्थिति और बिगड़ी। सुबह 5 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 313 और सुबह 7 बजे 312 दर्ज किया गया। सुबह 9 और 10 बजे भी यह 303 पर बना रहा। दोपहर 12 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 297 और दोपहर 2 बजे 291 तक आया। हालांकि, इसके बाद फिर मामूली बढ़ोतरी हुई। शाम 4 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 292, शाम 6 बजे 296 और रात 8 बजे 298 दर्ज किया गया। इसके चलते सुबह और शाम को स्मॉग देखने को मिली।