समाचार · हरियाणा
राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 5 तक करें आवेदन
INT News10 November 2026 at 05:30 am
अम्बाला| महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार (वर्ष 2026-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र महिलाएं 5 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए ये पुरस्कार दिए जाएंगे।