national · राजस्थान
राजस्थान सरकार 235 खिलाड़ियों को नौकरी देगी, नौ लोगों को डीएसपी के पद पर मिलेगी नियुक्ति
INT News6 November 2026 at 01:32 pm

जयपुर, 6 नवंबर। राजस्थान में खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने पदक जीतने वाले 235 खिलाड़ियों (जिनमें 73 पैरा-एथलीट भी शामिल हैं) को 'आउट-ऑफ-टर्न' (विशेष प्रावधान के तहत) सरकारी नौकरी देने को मंजूरी दे दी है। इनमें से 9 खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पदों पर नियुक्त किया जाएगा, जबकि बाकी खिलाड़ियों को अलग-अलग सरकारी विभागों में भर्ती किया जाएगा।