समाचार · छत्तीसगढ़
41 बच्चों का ग्रुप पंजाब के लिए रवाना:अमृतसर के श्री दरबार साहिब में करेंगे दर्शन, खालसा शिक्षण समिति और एसजीपीसी ने किया रवाना
खालसा शिक्षण समिति एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से माता सुंदरी पब्लिक स्कूल और खालसा स्कूल रायपुर के 41 बच्चों का जत्था पंजाब के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। सभी बच्चे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से अमृतसर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान बच्चे अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब, आनंदपुर साहिब सहित पंजाब के अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को सिख इतिहास, धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराना है। समिति के पदाधिकारियों ने दी विदाई बच्चों को विदाई देने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रमुख गुरमीत सिंह सैनी, खालसा शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजवंत सिंह गरेवाल, पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह घुम्मन, सचिव मनिन्दर सिंह और समिति के सदस्य जसवंत सिंह होरा व रगबीर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।