समाचार · उत्तर प्रदेश
Namo Bharat Train: भाई दूज पर फर्राटा भरेगी दिल्ली-मेरठ नमो भारत, 32 अतिरिक्त फेरे लगाएगी ट्रेन, जानें पूरा प्लान

Namo Bharat Train: उत्तर प्रदेश के मेरठ और आसपास के इलाकों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भाई दूज पर राहत भरी खबर है. त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन की सेवाएं बढ़ाई जाएंगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) 11 नवंबर को 32 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप संचालित करेगा. इससे यूपी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सफर में आसानी होगी.
10 मिनट से भी कम समय में मिलेगी ट्रेन
अतिरिक्त ट्रिप चलने से नमो भारत ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाएगी. यात्रियों को 10 मिनट से भी कम अंतराल पर ट्रेन मिलेगी. इससे मेरठ और कॉरिडोर के अन्य स्टेशनों से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. साथ ही ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बढ़ने से भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी.
भाई दूज पर सड़कों पर बढ़ेगी भीड़
भाई दूज पर बड़ी संख्या में लोग अपनी बहनों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए घरों से निकलते हैं. इस बार बुधवार को त्योहार होने के कारण नौकरीपेशा और रोजाना यात्रा करने वाले लोग भी सफर करेंगे. ऐसे में मेरठ से दिल्ली और आसपास के शहरों की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ सकती है. जाम की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
मेरठ से दिल्ली जाने वालों को मिलेगा विकल्प
नमो भारत की अतिरिक्त सेवाओं से उत्तर प्रदेश के मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा. लोग सड़क मार्ग से यात्रा करने के बजाय तेज और आरामदायक ट्रेन सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे त्योहार के दिन ट्रैफिक के दबाव और यात्रा में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलेगी.
प्रदूषण कम करने पर भी जोर
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है. एनसीआरटीसी पहले से ही 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप संचालित कर रहा है. अब भाई दूज के अवसर पर इनकी संख्या बढ़ाकर 32 कर दी गई है. इससे निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने और प्रदूषण पर नियंत्रण के प्रयासों को भी मदद मिलेगी.
यात्रियों के लिए बढ़ाई गई ट्रेन सेवा
एनसीआरटीसी के मुताबिक, अतिरिक्त ट्रिप का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना है. ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ने से स्टेशनों पर यात्रियों का इंतजार कम होगा. खासकर मेरठ से दिल्ली और कॉरिडोर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को भाई दूज पर इसका लाभ मिलेगा.
Must Read: UP Liquor Sale: दीपावली की खुशी में जमकर छलके जाम, आगरा में शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, दुकानों से गायब हुए महंगे ब्रांड