समाचार · मध्य प्रदेश
किसान को खेत पर दिखा 9 फीट लंबा मगरमच्छ:3 घंटे चला रेस्क्यू, वन विभाग ने चंबल नदी में छोड़ा
मुरैना के सरायछोला थाना क्षेत्र के जारह गांव के पास खेत में करीब 9 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बुधवार-गुरुवार की रात खेत में सिंचाई करने पहुंचे किसान ने मगरमच्छ को देखा और वन विभाग को सूचना दी। टीम ने रात करीब 11 बजे रेस्क्यू शुरू किया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी के राजघाट पर छोड़ दिया गया।ॉ तस्वीरें देखें… रात 11 बजे शुरू हुआ रेस्क्यू वन विभाग को मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बुधवार रात करीब 11 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन गुरुवार रात करीब 2 बजे तक चला। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को चंबल नदी के राजघाट पर छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सिंचाई करने पहुंचे किसान ने देखा मगरमच्छ वन विभाग के अधीक्षक श्याम सिंह चौहान के मुताबिक, जारह गांव के पास खेत में एक किसान पानी देने पहुंचा था। इसी दौरान उसे खेत में करीब 9 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। किसान ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया।