Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, शरद पवार को लेकर बोलीं- संन्यास नहीं लेंगे

INT News24 November 2026 at 02:40 pm

मुंबई, 24 नवंबर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वरिष्ठ नेता शरद पवार सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकते हैं और उनका गुट भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो सकता है।