Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

देवास में गणेश विसर्जन जुलूस देशभक्ति के रंग में रंगा:ऑपरेशन सिंदूर की झांकी छाई; 80 से ज्यादा प्रतिमाएं-झांकियां शामिल

INT News26 September 2026 at 01:54 pm

देवास में शुक्रवार रात अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन चल समारोह निकला। यह देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के शौर्य की झांकी मुख्य आकर्षण रही। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे। समारोह में 80 से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं और झांकियां शामिल थीं। इनमें धार्मिक, सामाजिक और देशभक्ति विषय दिखाए गए। रोशनी और सजावट वाली प्रतिमाओं ने भी लोगों का ध्यान खींचा। कई जगह फूल बरसाकर स्वागत

शहर के कई इलाकों से लोग समारोह देखने पहुंचे। पूरे रास्ते पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देर रात तक लोग प्रतिमाओं के दर्शन के लिए रुके। कई जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात था। कलेक्टर ने बताया, श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।