Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

धर्मकोट के 7-बाघापुराना के 5 वार्डों में दोबारा होंगे चुनाव:सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश, प्रशासन ने तैयारियां तेज की

INT News10 November 2026 at 08:44 pm

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद मोगा जिले की नगर परिषद धर्मकोट और बाघापुराना में दोबारा चुनाव होंगे। धर्मकोट के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 7, 9 और 13 में, जबकि बाघापुराना के सभी 15 वार्डों में मतदान होगा। जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों और अलग-अलग विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों से तय समय में सभी तैयारियां पूरी करने और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। उन्होंने निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। मतदान ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से होगा। पोलिंग स्टेशनों की तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में चुनाव स्टाफ की तैनाती, ईवीएम की उपलब्धता और सुरक्षा, मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं, चुनाव सामग्री के वितरण, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। ‘पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए’ डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए। चुनाव स्टाफ को समय पर जरूरी प्रशिक्षण और निर्देश देने को भी कहा गया। बाघापुराना में एसडीएम गगनदीप सिंह और धर्मकोट में एसडीएम गुरविंदर सिंह को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने दोनों अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को आपसी तालमेल से काम करने और चुनाव प्रक्रिया के हर चरण पर नजर रखने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक योग्य मतदाता बिना किसी डर, दबाव या भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पवित्रता कायम रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।