Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

ओहायो में ओबामा का भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी पर हमला, कहा-उन्‍हें है अटेंशन पाने की ‘तड़प’

INT News25 October 2026 at 11:46 am

वाशिंगटन, 25 अक्टूबर। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिडटर्म चुनाव अभियान की क्लीवलैंड में आयोजित अपनी पहली रैली में भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अटेंशन पाने की ‘तड़प’ है। ओबामा ने कहा कि ओहायो के गवर्नर पद के उम्मीदवार रामास्वामी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी के परिवार को चुनावी विज्ञापन में शामिल करके दिखा दिया है कि वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।