समाचार · हरियाणा
सोहना में चलती कार में आग लगी:धुआं उठने पर ड्राइवर ने गाड़ी रोकी, कूदकर जान बचाई; शॉर्ट सर्किट की आशंका
INT News10 November 2026 at 08:40 pm
गुरुग्राम जिले में सोहना रोड एलिवेटेड हाईवे पर मंगलवार शाम चलती किआ कार में आग लग गई। बोनट से धुआं उठता देख ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी और बाहर कूद गया। कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। कार सोहना से गुड़गांव की तरफ जा रही थी। ड्राइवर के बाहर निकलते ही कार में ब्लास्ट जैसी स्थिति बनी और आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। फायर कर्मियों ने पाया काबू सूचना मिलने पर सोहना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेंद्र के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के असली कारण की जांच की जा रही है। घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय तक यातायात पर असर पड़ा।