Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल-इंदौर मेट्रो यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट कार्ड की सुविधा:12 नवंबर से शुरुआत, टिकट में 25% की छूट; बिना कतार में लगे कर सकेंगे यात्रा

INT News10 November 2026 at 08:54 pm

भोपाल और इंदौर में मेट्रो यात्रियों को अब स्मार्ट कार्ड की सुविधा मिलेगी। 12 नवंबर से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद यात्रियों को टिकट में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यात्री बिना कतार में लगे यात्रा कर सकेंगे। विशेष बात यह है कि इस कार्ड का प्रयोग देश की उन सभी मेट्रो में किया जा सकेगा, जहां नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड यानी, NCMC की व्यवस्था लागू है। यह ठीक एटीएम कार्ड की तरह ही है। बार-बार टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं NCMC एक आधुनिक स्मार्ट कार्ड आधारित टिकटिंग सुविधा है, जिसके माध्यम से यात्रियों को बार-बार टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री अपने NCMC कार्ड का उपयोग मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास के लिए कर सकेंगे। इससे यात्रियों को टिकट काउंटरों पर कतार में लगने की आवश्यकता कम होगी और यात्रा अधिक सहज एवं समयबद्ध बनेगी। मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे NCMC कार्ड यात्री भोपाल एवं इंदौर मेट्रो के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध टिकट काउंटरों से NCMC कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड जारी करने का शुल्क मात्र ₹50 निर्धारित है, जो नॉन-रिफंडेबल होगा। कार्ड प्राप्त करने के बाद यात्री उसमें आवश्यक राशि रिचार्ज कर मेट्रो यात्रा के लिए उपयोग कर सकेंगे। कार्ड से यात्रा पर 25 प्रतिशत की छूट

यात्रियों को सिंगल जर्नी यात्रा पर पहले से प्रदान की जा रही 25 प्रतिशत की छूट, कार्ड पर यथावत रहेगी। यह छूट उन यात्राओं पर लागू होगी, जिनका निर्धारित किराया ₹20 से अधिक है। यह सुविधा भोपाल एवं इंदौर मेट्रो दोनों में उपलब्ध होगी। इस प्रकार स्मार्ट कार्ड के उपयोग से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा के साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।

कार्ड रिचार्ज के लिए उपलब्ध होंगे कई विकल्प मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध टिकट काउंटर। यात्री मात्र 30 सेकंड में प्राप्त कर रहे टिकट भोपाल एवं इंदौर मेट्रो के स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। यात्री मशीन के माध्यम से स्वयं QR टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए यात्री को ‘Buy QR Ticket’ विकल्प चुनकर गंतव्य स्टेशन का चयन करना होगा। इसके पश्चात स्क्रीन पर निर्धारित किराया प्रदर्शित होगा। यात्री UPI के माध्यम से QR कोड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे तथा भुगतान सफल होने पर मशीन से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में यात्रियों को लगभग 30 सेकंड में टिकट उपलब्ध हो सकेगा। डिजिटल टिकटिंग एवं कैशलेस भुगतान की सुविधा भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में यात्रियों के लिए टिकट प्राप्त करने के विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। यात्री MP Metro मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्टेशन टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन तथा NCMC स्मार्ट कार्ड के माध्यम से भी यात्रा की सुविधा उपलब्ध है। डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था में UPI, QR कोड एवं ई-वॉलेट जैसे कैशलेस भुगतान विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है। मेट्रो यात्रियों को मिल रहा है विशेष किराया छूट का लाभ

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा यात्रियों को प्रोत्साहित करने एवं मेट्रो यात्रा को अधिक किफायती बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रमोशनल डिस्काउंट व्यवस्था लागू की गई है। 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू इस व्यवस्था के अंतर्गत यात्रियों को विभिन्न टिकट श्रेणियों में छूट का लाभ मिल रहा है।