समाचार · मध्य प्रदेश
खरगोन में पड़वा पर दो पक्षों ने आमने-सामने छोड़े पटाखे:टवडी चौक पर एक घंटे तक चली ‘पैर छोड़ने’ की परंपरा, पुलिस ने ड्रोन से रखी नजर
खरगोन में दीपावली के बाद पड़वा पर मंगलवार को पहाड़सिंहपुरा के टवडी चौक पर दो पक्षों के लोगों ने आमने-सामने खड़े होकर करीब एक घंटे तक पटाखे छोड़े। इस दौरान पुलिस ने पूरे इलाके में निगरानी रखी। सुरक्षा के लिए ड्रोन से भी नजर रखी गई। बैरिकेडिंग कर बदला रास्ता आयोजन के दौरान पुलिस ने टवडी चौक पर बैरिकेडिंग कर रास्ता डायवर्ट किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीओपी सौरभ तोमर, कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई सहित पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद थीं। वर्षों से चली आ रही परंपरा स्थानीय निवासी रवि वर्मा ने बताया कि यहां वर्षों से ‘पैर छोड़ने’ की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि परंपरा के दौरान संभावित खतरों को देखते हुए पहले ही बैठक की गई थी। लोगों को आयोजन सुरक्षित और सीमित रखने की समझाइश दी गई थी। सुरक्षा उपकरणों के साथ पुलिस बल तैनात किया गया।