समाचार · बिहार
बिहार के 5 बड़े शहरों की बिगड़ी हवा, सुबह-शाम छा रहा कोहरा, बारिश को लेकर जानिए अपडेट

Bihar Ka Mausam: मौसम विभाग ने आज बिहार में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना जताई है. कई जिलों में सुबह और शाम के वक्त कोहरा देखने के लिए मिल सकता है. जबकि दिन में धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन इस बीच बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. आने वाले दिनों में धीरे-धीरे ठंड में बढ़ोतरी होगी.
बिहार में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना
मौसम विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों तक ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है. उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों जैसे कि पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में हल्का कोहरा छाया रह सकता है. जबकि उत्तर-मध्य बिहार के जिलों जैसे कि दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, और मुजफ्फरपुर में सुबह के वक्त धुंध और दोपहर तक धूप निकल सकती है. इस तरह से बाकी के जिलों में भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में 11 नवंबर को बारिश की संभावना जताई है. विभाग की माने तो, राज्य के दक्षिण-पूर्व के कुछ जिलों जैसे कि बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. लेकिन बाकी के जिलों में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है. अगले तीन से चार दिनों से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कुछ खास बदलाव की संभावना नहीं है.
इन 5 शहरों की हवा हुई खराब
दूसरी तरफ, दीपावली के बाद बिहार के 5 बड़े शहरों की हवा बिगड़ गई है. आंकड़ों की माने तो, सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर जिले में एक्यूआई 263 दर्ज किया गया. इसके बाद पटना में एक्यूआई 240, बेगूसराय में 220, भागलपुर में 180 और गया का एक्यूआई 144 दर्ज किया गया. इस तरह से राज्य के कई शहरों की हवा बिगड़ गई है.
Also Read: जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के बदल जायेंगे नंबर, नए नंबर से करना होगा टिकट बुक; देखें पूरी सूची