Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

धान बेचने गया पति, घर लौटा तो पत्नी और गहने नहीं मिले

INT News10 November 2026 at 05:30 am

| पानीपत किला थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति का आरोप है कि गांव का ही एक युवक, जो तांत्रिक का काम करता है, उसकी गैरमौजूदगी में घर आता-जाता था। पति के मंडी जाने के बाद वह उसकी पत्नी को बहका-फुसलाकर ले गया और घर के संदूक का ताला तोड़कर 32 हजार रुपये नकद, चांदी की पाजेब, अंगूठियां और सूट-पैंट चोरी कर ले गया। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में तांत्रिक पर लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए हैं। आसपास के लोगों के बयानों से सामने आया कि विवाहिता अपने बीमार पिता का हाल जानने की बात कहकर खुद घर से निकली थी। महिला फिलहाल लापता है। पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और लापता विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।