समाचार · मध्य प्रदेश
कार के टायर में लगी आग, जवानों ने बुझाई:बड़वानी में 5 गाड़ियां जलने से बचीं, अधिवक्ता ने 11 हजार इनाम देने की घोषणा की
INT News25 October 2026 at 11:54 am
बड़वानी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कचहरी रोड पर एक कार के टायर में आग लग गई। रात में गश्त कर रही पुलिस की चार्ली टीम के जवानों ने समय रहते आग बुझाकर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। आग फैलती तो कार के पास खड़ी 4 अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। घटना वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम मुकाती के घर के बाहर की है। रात में गश्त कर रहे आरक्षक महेश और खड़क सिंह ने कार से आग की लपटें उठती देखीं। दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई। पुलिस जवानों ने दिखाई तत्परता पुलिस जवानों की तत्परता से अधिवक्ता की कार और पास खड़ी अन्य गाड़ियां जलने से बच गईं। इस कार्रवाई के लिए पुरुषोत्तम मुकाती ने जवानों का आभार जताया है। उन्होंने दोनों आरक्षकों को 11 हजार रुपए नकद इनाम और सम्मान पत्र देने की घोषणा की है।