Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

चूहों ने जगराओं पुल की नींव में बनाई सुरंगें

INT News10 November 2026 at 05:30 am

लुधियाना| शहर की आर्थिक और ट्रैफिक की मुख्य लाइफलाइन जगराओं पुल पर एक बार फिर गंभीर बनावट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मानसून के दौरान रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) ढहने के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि अब चूहों की अनियंत्रित फौज पुल की नींव को अंदर ही अंदर खोखला करने में जुट गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुल पर अनधिकृत रूप से पक्षियों को दाना डालने की परंपरा और ठीक बगल में चल रहा अवैध मछली बाजार इन चूहों के लिए मुख्य आहार केंद्र बन चुका है, जिससे शहर के करोड़ों रुपए के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा खतरा पैदा हो गया है।