Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

10 नवंबर की टॉप 10 खबरें: PM मोदी 21 नवंबर को आएंगे बिहार, कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन

INT News10 November 2026 at 06:32 am

PM मोदी 21 नवंबर को आएंगे बिहार, वैशाली में करेंगे कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री 21 नवंबर को बिहार आएंगे. इस दौरान वह वैशाली पहुंचेंगे. यहां कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा बिहार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है.

पढ़िए पूरी खबर...

10 से 12 नवंबर तक बिहार में रहेंगे नितिन नवीन, छठ घाटों का करेंगे निरीक्षण, जानें पूरा कार्यक्रम

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 से 12 नवंबर 2026 तक बिहार की राजधानी पटना में रहेंगे. इस दौरान वे छठ महापर्व से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. साथ ही पार्टी की ओर से पहले से तय संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. नितिन नवीन मंगलवार को पटना के छठ घाटों का जायजा लेने निकलेंगे. दोपहर 3 बजे वे दीघा के नासरीगंज घाट पहुंचेंगे. वहां से गायघाट तक अलग-अलग घाटों का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान वे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर किए गए इंतजाम देखेंगे. घाटों पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद शाम 5:30 बजे वे पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय आरके सिन्हा के आवास पहुंचेंगे. यहां वे आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि देंगे.

पढ़िए पूरी खबर...

बिहार को 2047 तक विकसित बनाने की तैयारी, 12 और 13 जनवरी को पटना में जुटेंगे 1500 देशी-विदेशी दिग्गज

बिहार के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के लिए 12 और 13 जनवरी 2027 को पटना में ग्लोबल कन्वेंशन ऑन ट्रांसफॉर्मिंग बिहार-2027 आयोजित किया जाएगा. सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के विकास का रोडमैप तैयार करने पर चर्चा होगी. इस सम्मेलन में देश और विदेश से करीब 1500 शिक्षाविद्, उद्योगपति, नीति निर्माता, शोधकर्ता और प्रवासी बिहारी हिस्सा लेंगे. सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कार्यक्रम के ऑफिशियल पोर्टल की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि इससे पहले 2007 में रिसर्जेंट बिहार और 2012 में चेंजिंग बिहार थीम पर सम्मेलन आयोजित किया गया था. अब तीसरी बार ट्रांसफॉर्मिंग बिहार की थीम के साथ यह आयोजन हो रहा है. इसका मकसद राज्य में हुए बदलाव और आगे विकास की संभावनाओं पर चर्चा करना है.

पढ़िए पूरी खबर...

पटना पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, संजय झा से की मुलाकात, नीतीश कुमार से भी मिले, प्रशांत किशोर पर रामकृपाल का पलटवार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार (9 नवंबर 2026) को पटना पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की. यह मुलाकात संजय झा के सरकारी आवास पर हुई. इसके बाद धर्मेंद्र प्रधान एनडीए के अन्य नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे.

पढ़िए पूरी खबर...

अनंत सिंह दामाद को देंगे 2.5 करोड़ की Defender, छोटे बेटे को गिफ्ट करेंगे BMW कार, बेटी की शादी में होंगे ये शाही इंतजाम

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है. 25 नवंबर को पैतृक गांव लदमा में होने वाली इस शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. लेकिन शादी के आयोजन से ज्यादा चर्चा उन महंगे उपहारों की हो रही है, जो अनंत सिंह अपने परिवार के सदस्यों को देने वाले हैं. बताया जा रहा है कि वह होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब ढाई करोड़ रुपये की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट करेंगे. वहीं, अपने छोटे बेटे अभिनव को BMW देने की तैयारी है. अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होना है.

पढ़िए पूरी खबर...

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, कहा- काम हमने किया, फीता काटने आप आ रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लोकतंत्र को कुचलने वाले प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी घेरा. तेजस्वी यादव ने कहा कि सिर्फ फीता काटने से जनता का भला नहीं होने वाला है. उन्होंने कच्ची दरगाह-सिक्सलेन पुल परियोजना का जिक्र करते हुए इसके श्रेय को लेकर सवाल उठाए. तेजस्वी का कहना है कि इस पुल परियोजना की शुरुआत महागठबंधन सरकार के समय हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि अब प्रधानमंत्री इसका श्रेय लेने आ रहे हैं.

पढ़िए पूरी खबर...

शिवहर के नये एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को मिलेगा एशियन हीरो अवार्ड-2026, अमेरिका में होगा सम्मान

शिवहर के नये एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को एशियन हीरो अवार्ड-2026 के लिए चुना गया है. वर्ष 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अंसारी को यह सम्मान 13 दिसंबर 2026 को अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट-2026 में दिये जाने की जानकारी मिली है. उन्होंने 7 नवंबर 2026 को सरकार के निर्देश पर शिवहर जिले के 36वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया था. इससे पहले वे मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के पद पर कार्यरत थे.

पढ़िए पूरी खबर...

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी- नीतीश के बिना टूटकर बिखर जाएगी JDU, कुछ नेता BJP में जाएंगे तो कुछ जन सुराज में आएंगे

बिहार की राजनीति में एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है. जन सुराज पार्टी के नेता और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के सक्रिय राजनीति से हटने के बाद जेडीयू का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी टूटकर बिखर जाएगी. इसके नेता अलग-अलग राजनीतिक दलों का दामन थाम लेंगे. कुछ नेता बीजेपी में जाएंगे, तो कुछ जन सुराज के साथ जुड़ेंगे. वहीं, कई नेता दूसरे दलों में भी जा सकते हैं.

पढ़िए पूरी खबर...

पटना में चालक ने ही रची बोलेरो पिकअप चोरी की साजिश, 50 हजार रुपये में गैरेज संचालक को बेची

कदमकुआं थाना क्षेत्र से चोरी हुई बोलेरो पिकअप को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस मामले में चालक समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, गाड़ी के चालक ने ही अज्ञात चोरों से संपर्क कर वाहन चोरी कराने की साजिश रची थी. इसके बाद चोरी की बोलेरो पिकअप को 50 हजार रुपये में सुलतान गैरेज के मालिक को बेच दिया गया. गैरेज में गैस कटर से गाड़ी काटकर उसके पार्ट्स अलग-अलग कर दिये गये थे. पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की गाड़ी के कटे हुए पार्ट्स, इंजन, चेसिस के अवशेष और वाहन काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किये हैं.

पढ़िए पूरी खबर...

मुजफ्फरपुर जंक्शन: ट्रेन से उतारकर होटल संचालक के अपहरण का प्रयास, पुलिस ने 2 कुख्यात अपराधियों को दबोचा

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार की सुबह उस वक्त भारी अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई, जब एक चलती ट्रेन के रुकते ही अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में जमकर हंगामा और मारपीट शुरू कर दी. जंक्शन पर क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रहे एक होटल संचालक सुजल को जबरन नीचे खींचकर उसके अपहरण और हत्या की साजिश रचे जाने का मामला सामने आया है. हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस और रेलवे कर्मियों की सूझबूझ से दोनों कुख्यात अपराधियों को तत्परता दिखाते हुए धर दबोचा गया, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई.

पढ़िए पूरी खबर...