Thursday, 22 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सीहोर में 8 भेड़ों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:राजस्थान के पशुपालक का नुकसान, प्रशासन से आर्थिक मदद मांगी

INT News22 October 2026 at 01:42 pm

सीहोर जिले में गुरुवार को एक गरीब पशुपालक की कई भेड़ों की अचानक मौत हो गई। यह घटना पुलिस लाइन मैदान के पास हुई, जिससे पशुपालक सदमे में है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित पशुपालक पोइया राजस्थान के जालौर जिले का रहने वाला है। वह अपनी भेड़ों के साथ सीहोर क्षेत्र में जीवनयापन कर रहा था। उसके पास कुल 225 से 250 भेड़ें थीं, जिनमें से करीब आठ भेड़ों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मंडी थाना पुलिस, वेटरनरी डॉक्टर की टीम और पीएचई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वेटरनरी विभाग के डॉक्टर अक्षय कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। दिन में दो भेड़ों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। पशुपालक और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।