Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Video: घर के दरवाजे पर सिलेंडर रखते ही जोरदार धमाका, दीये की लौ से लगी आग; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

INT News5 November 2026 at 12:44 pm

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक डिलीवरी कर्मचारी घर के दरवाजे पर LPG सिलेंडर लेकर पहुंचा था. वह सिलेंडर का कैप खोलकर उसे रखने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा. घर के प्रवेश द्वार पर पूजा के लिए जलाया गया दीया रखा था. आशंका है कि लीक हो रही गैस दीये की लौ के संपर्क में आ गई, जिससे अचानक आग भड़क उठी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आग देखकर जान बचाने के लिए भागा कर्मचारी

CCTV फुटेज में आग की लपटें उठते ही डिलीवरी कर्मचारी को वहां से भागते देखा जा सकता है. आग की चपेट में आसपास रखे पौधे और रेलिंग पर टंगे कपड़े भी आ गए. कर्मचारी ने बाद में आग बुझाने की कोशिश भी की. घटना के बाद मल्लेश्वरम पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना ने घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी और सुरक्षा को लेकर सतर्कता की जरूरत को फिर सामने ला दिया है.