समाचार · हरियाणा
बच्चों-बुजुर्गों के संग मनाई दिवाली और मिठाइयां बांटीं
INT News10 November 2026 at 05:30 am
पानीपत| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने दीपावली पर देवी मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद वे जनसेवा संस्थान, रोहतक के अंतर्गत संचालित अनाथ आश्रम और वृद्ध आश्रम पहुंचीं, जहां बच्चों व बुजुर्गों के साथ समय बिताया और मिठाइयां बांटीं। इसी क्रम में उन्होंने एल्डिको स्थित निवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मनोहर लाल सुनेजा से मुलाकात कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। बाद में शिवनगर स्थित बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र में बच्चों को फल व मिठाइयां देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।