Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रेप के आरोपी की बंदूक जब्त, कुर्की की तैयारी:नाबालिग छात्रा से रेप का आरोपी उप सरपंच का पति फरार, पुलिस ने की सख्ती

INT News1 August 2026 at 05:53 pm

सरगुजा जिले में नाबालिग आदिवासी छात्रा को अश्लील वीडियो दिखा कर रेप करने के आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के नाम से जारी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक और उसका लाइसेंस जब्त कर लिया है। आरोपी की चल-अचल संपत्ति की जानकारी राजस्व विभाग से लेकर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेप का आरोपी उप सरपंच के पति पर सरगुजा एसएसपी ने 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। शुक्रवार को कांग्रेस, भाजपा के नेताओं ने आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 20 जुलाई को उप सरपंच के पति तरुण जायसवाल ने 14 साल की नाबालिग छात्रा से रेप किया था। छात्रा उसके घर खाना बनाती थी। आरोपी ने छात्रा के पिता को आठ लाख रुपए आफर किया था और धमकी भी दी थी। करीब 100 की संख्या में ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर की सूचना मिलने पर आरोपी भाग निकला था। पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी, बंदूक जब्त मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी तरुण जायसवाल के खिलाफ धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भापुसे) ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस टीम लगातार छापा मार रही है। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के नाम पर पूर्व में 12 बोर डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस जारी किया गया था। आपराधिक प्रकरण दर्ज होने और मामले की विवेचना प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस की ओर से शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की गई है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी के घर से उसके परिजनों द्वारा मौके पर प्रस्तुत की गई 12 बोर डीबीबीएल बंदूक और लाइसेंस को जब्त कर लिया है। संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू आरोपी के लगातार फरार रहने और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्व विभाग से आरोपी की चल एवं अचल संपत्ति की जानकारी ली गई है। इसके साथ ही ग्राम भफौली में आरोपी द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा किए गए जमीन का मौका सत्यापन कराए जाने के लिए भी राजस्व विभाग को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। एसपी राजेश अग्रवाल ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा शरण देने या उसकी मदद करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।