समाचार · हरियाणा
गुरुग्राम में डेंसो कंपनी के एसोसिएट ऑपरेटर ने किया सुसाइड:पिता बोले-बहू ने पंखे पर लटकने का वीडियो बनाया, अमृतसर का रहने वाला, लव-मैरिज की थी
गुरुग्राम में सूरत नगर के चंचल विहार इलाके में संजीव यादव सुसाइड मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने संजीव की पत्नी मनप्रीत कौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए आनंद गार्डन पुलिस चौकी में कंप्लेंट देकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
पंजाब के अमृतसर में रहने वाले मृतक संजीव यादव के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संजीव और उसकी पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पिता का आरोप है कि उनकी बहू ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची और संजीव को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले की तह तक जाकर सच्चाई का पता लगाया जाए। बहन बोले-मेरा भाई सुसाइड नहीं कर सकता
संजीव की बहन किरण का कहना है कि उसके भाई की मौत की परिस्थितियों की गहन जांच होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें यह मामला सामान्य नहीं लग रहा है। उसका भाई सुसाइड नहीं कर सकता। उसका वजह 100 किग्रा से ज्यादा था और पंखे पर लटकने का जो वीडियो सामने आया है, हमें उससे शक हुआ है। पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड किया दरअसल मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले संजीव यादव करीब 10 साल से गुरुग्राम में रह रहे थे। 26 और 27 जुलाई की रात वह अपनी पत्नी मनप्रीत कौर और सात साल के बेटे के साथ मकान में थे। इसके बाद पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। रात को ही मनप्रीत ने सुसाइड करने की बात अपने मायके और ससुरालवालों को भिजवाई। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे थे। परिवार का आरोप है कि जो साक्ष्य मौके पर मिले हैं, उनसे शक और बढ़ गया है। एक साथ जॉब करते थे, लव मैरिज की संजीव और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर की प्रेम कहानी की शुरुआत करीब आठ साल पहले हुई थी। दोनों गुरुग्राम की नामी कंपनी 'डेंसो' में एक साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने लव मैरिज करने का फैसला किया। मूल रूप से अंबाला की रहने वाली मनप्रीत और संजीव शादी के बाद गुरुग्राम में ही रह रहे थे। शादी के कुछ समय बाद उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ। बच्चे की परवरिश और देखभाल के लिए मनप्रीत ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी, जबकि संजीव कंपनी में नौकरी करता रहा। परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। पुलिस इस लव मैरिज के फ्लैशबैक और हालिया विवादों को जोड़कर मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही
इस बारे में आनंद गार्डन चौकी इंचार्ज महेंद्र ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से छानबीन कर रही है। मृतक की विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का सटीक पता चल सकेगा। पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। इसके साथ ही संबंधित व्यक्तियों के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी डेटा की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।