Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रीवा में बुजुर्ग दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या:पांती गांव में मिला शव, बेटे ने साथ बैठकर शराब पीने वाले 3 लोगों पर लगाया आरोप

INT News10 November 2026 at 08:05 am

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के पांती गांव में सोमवार शाम बुजुर्ग दुकानदार दादू पटेल का शव मिला। शव गांव के एक राहगीर ने देखा और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई। इसके बाद पत्थरों से भी हमला किया गया। घटनास्थल से खून से सने पत्थर मिले घटना शिवपूर्वा चौकी क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को खून से सने तीन छोटे-बड़े पत्थर और लाठी-डंडे मिले हैं। बेटे ने 3 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप मृतक के बेटे राजकुमार पटेल ने उनके साथ रोजाना शराब पीने वाले तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। राजकुमार का कहना है कि ये लोग उनके पिता के साथ बैठकर शराब पीते थे। साथ ही उन्हें बैंक से पैसे निकालने के लिए मजबूर करते थे। परिजनों को आशंका है कि पैसों के लालच में तीनों ने मिलकर दादू की हत्या की है। हालांकि, इस आरोप की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव के मुताबिक, शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है।