Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · राजस्थान

Video: 9 ग्राम के एक पीस की कीमत ₹1,111, दिवली पर बिक रही ₹1.23 लाख प्रति किलो की मिठाई, जानें क्या है खास

INT News5 November 2026 at 11:03 am

दिवाली पर मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन राजस्थान के जयपुर में एक खास मिठाई अपनी कीमत की वजह से चर्चा में है. इसका नाम 'त्योहार अशर्फी' है. इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि एक किलो मिठाई खरीदने के लिए आपको करीब 1.23 लाख रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, इसका सिर्फ 9 ग्राम का एक पीस 1,111 रुपये में मिल रहा है.

सोने के सिक्के से आया मिठाई बनाने का आइडिया

जयपुर की इस मिठाई की खासियत सिर्फ इसकी कीमत नहीं, बल्कि इसकी अनोखी बनावट भी है. इसे सोने के सिक्के यानी अशर्फी का आकार दिया गया है. मिठाई की दुकान की संस्थापक अंजलि जैन के मुताबिक, पुराने समय में राजा-महाराजाओं के दौर में सम्मान या भेंट के तौर पर सोने की अशर्फियां देने की परंपरा थी. इसी परंपरा से प्रेरित होकर उन्होंने मिठाई को अशर्फी का रूप देने का विचार किया.

अंजलि जैन ने बताया कि इस मिठाई का नाम 'त्योहार अशर्फी' रखा गया है. इसका एक पीस 9 ग्राम का है और कीमत 1,111 रुपये रखी गई है. यह कीमत शुभ मानी जाने वाली संख्या 1111 को ध्यान में रखकर तय की गई है.

ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या कांग्रेस सांसद ने महिला सांसद के गाल पर मारा थप्पड़? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

9 पीस के डिब्बे की कीमत 9,999 रुपये

'त्योहार अशर्फी' को नौ पीस के बॉक्स में भी बेचा जा रहा है. इसकी कीमत 9,999 रुपये है. दुकान के मुताबिक, एक किलो मिठाई की कीमत करीब 1,23,000 रुपये है. इस तरह दिवाली पर मिठाई के इस खास तोहफे की कीमत आम मिठाइयों के मुकाबले काफी ज्यादा है.

जयपुर की यह मिठाई अपनी शाही थीम, अनोखी प्रस्तुति और कीमत की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है.