Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

युवाओं को नौकरी नहीं दिलवा पाए तो रोजगार अधिकारी ने ले लिया रिटायरमेंट; इस राज्य में सामने आया अनोखा मामला

INT News10 November 2026 at 09:10 pm

उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पर पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी उपलब्ध ना करवा पाने के कारण एक रोजगार अधिकारी ने VRS यानी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है। इस बात के लिए सरकार से भी उन्हें मंजूरी मिल गई है। अधिकारी की पहचान 47 वर्षीय वरिष्ठ PCS (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारी उत्तम कुमार के रूप में हुई है, जिन्होंने शासकीय सेवा में 22 साल की नौकरी करने के बाद यह निर्णय लिया।पौड़ी जिले के लैंसडौन में स्थित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में सेवाएं दे रहे कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक पोस्ट में बताया कि राज्य सरकार ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के पवित्र, पावन, पुण्य दिवस पर VRS का आवेदन स्वीकार कर लिया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आखिरकार सरकार ने वीआरएस स्वीकार कर ही लिया। जब रोजगार ही नहीं दे पा रहे तो काहे के रोजगार अधिकारी रहना।'प्रदेश के कई रोजगार कार्यालयों में दे चुके सेवाएंहरिद्वार जिले के निवासी कुमार ने पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, ‘आज की यह ताजा खबर नए रास्ते, नई मंजिल के लिए हौसला देगी।’ कुमार ने इस साल मई में वीआरएस के लिए आवेदन दिया था, और ऐसा करने से पहले वे हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और देहरादून सहित कई जिलों के रोजगार कार्यालयों में सेवाएं दे चुके हैं। सरकार का दावा- 35K से ज्यादा युवाओं को नौकरी दीकुमार ने वीआरएस लेने का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब राज्य सरकार ने पिछले पांच सालों में 35,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का दावा किया है। यह भी माना जा रहा है कि नौकरी छोड़कर कुमार राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं हालांकि, इस संबंध में जानकारी की पुष्टि के लिए काफी कोशिशों के बावजूद कुमार से संपर्क नहीं हो सका।कुमार से पहले, भारतीय वन सेवा के 2008 बैच के अधिकारी और कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के निदेशक साकेत बडोला ने पिछले महीने वीआरएस लेने की घोषणा की थी।