Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंडला में नर्मदा खतरे के निशान के ऊपर,छोटा पुल डूबा:24 घंटे में 3.32 इंच बारिश; जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, निचले इलाकों में निगरानी

INT News26 September 2026 at 01:55 pm

मंडला में लगातार बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 437.96 मीटर दर्ज किया गया। बढ़ते पानी के कारण नर्मदा पर बना छोटा पुल भी डूब गया। 24 घंटे में 3.32 इंच बारिश हुई जिले में बीते 24 घंटे में औसतन 3.32 इंच बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे नदी-नालों में भी पानी बढ़ गया। नदी किनारे सुरक्षा टीमें तैनात बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस, एसडीईआरएफ और होमगार्ड के जवानों को नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में तैनात किया गया है। सुरक्षा टीमें संवेदनशील इलाकों पर नजर रख रही हैं। 26 सितंबर तक 50.46 इंच बारिश भू-संसाधन विभाग के मुताबिक, 1 जून से 26 सितंबर तक मंडला में औसतन 50.46 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 29 सितंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।