world
लोगों को युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना चुनाव में हार की बड़ी वजह: ट्रंप
INT News9 November 2026 at 10:33 pm

वाशिंगटन, 9 नवंबर। मिडटर्म चुनावों में मिली हार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना कि ईरान से युद्ध को लेकर लोगों में नारजगी थी। उन्होंने कहा कि हार के पीछे ईरान युद्ध, पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतें और कुछ अलोकप्रिय उम्मीदवार प्रमुख कारण रहे, हालांकि उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना जरूरी था। उन्होंने कहा कि वह इस संघर्ष को और बढ़ाना नहीं चाहते।