Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

LPG Cylinder New Rules: बंद हो जाएगी गैस सिलेंडर सब्सिडी! 1 दिसंबर से पहले जान लें ये 7 जरूरी नियम

INT News24 November 2026 at 06:22 pm

LPG Cylinder New Rules Change December 1st: देशभर के करोड़ों रसोई गैस खरीदने वालों के लिए 1 दिसंबर 2026 से कई अहम नियम और तरीके फोकस में रहने वाली हैं. अगर आप इंडेन (Indane), एचपी गैस (HP Gas) या भारत गैस (Bharat Gas) के ग्राहक हैं, तो आपकी गैस सब्सिडी, सिलेंडर बुकिंग और कीमतों से जुड़े नियमों पर सीधा असर पड़ सकता है. खासतौर पर ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा न करने वाले ग्राहकों की सब्सिडी पर ब्रेक लग सकता है. ऐसे में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए 1 दिसंबर से पहले इन 7 जरूरी बातों को समझ लेना बेहद जरूरी है.

1. बिना बायोमेट्रिक e-KYC रुक सकती है गैस सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का फायदा जारी रखने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना जरूरी है. जिन ग्राहकों ने अभी तक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें सब्सिडी वाले सिलेंडर की रिफिल पाने में दिक्कत हो सकती है या उनकी सब्सिडी रुक सकती है. हालांकि, जो ग्राहक पहले ही बायोमेट्रिक e-KYC करवा चुके हैं, उन्हें इसे दोबारा करवाने की जरूरत नहीं है. अपनी गैस एजेंसी या आधिकारिक मोबाइल ऐप पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

2. एक ही पते पर LPG और PNG कनेक्शन रखने पर पाबंदी

जिन घरों में पाइप के जरिए रसोई गैस यानी पीएनजी (PNG) की सुविधा पहुंच चुकी है, वहां के उपभोक्ताओं के लिए नियमों में सख्ती की गई है. दिशानिर्देशों के मुताबिक, एक ही घर के पते पर पीएनजी और घरेलू एलपीजी कनेक्शन दोनों एक साथ नहीं रखे जा सकते. ऐसे परिवारों को अपना घरेलू LPG कनेक्शन सरेंडर करना पड़ सकता है. इस नियम के दायरे में आने वाले ग्राहक अधिक स्पष्टता के लिए अपने गैस वितरक से संपर्क कर सकते हैं.

3. दो सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर जरूरी

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए दो रिफिल बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का वेटिंग पीरियड लागू रहेगा. यानी एक सिलेंडर लेने के 25 दिन बाद ही आप अगले सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे. इसे गैर-जरूरी बुकिंग रोकने और सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी या बिजनेस करने के लिए इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए बनाया गया है.

4. बिना OTP के नहीं मिलेगी सिलेंडर की डिलीवरी

गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रोसेस को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन जरूरी है. जब डिलीवरी वाले से सिलेंडर लेंगे, तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड शेयर करना होगा. इसलिए आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव होना जरूरी है, ताकि डिलीवरी के समय किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

5. नए 14.2 किलो कनेक्शन की स्थिति और छोटे सिलेंडर का विकल्प

कई राज्यों में फिलहाल 14.2 किलोग्राम वाले नए घरेलू LPG कनेक्शन नहीं हैं. ऐसे में जो लोग नया कनेक्शन लेने की योजना बना रहे हैं, वे पहले अपने नजदीकी गैस सिलेंडर सप्लायर से जानकारी जरूर ले लें. इसके अलावा जिन ग्राहकों ने बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं किया है या जो सब्सिडी के दायरे में नहीं आते, वे 5 किलो और 10 किलो वाले बिना सब्सिडी के छोटे सिलेंडर का विकल्प चुन सकते हैं.

6. गैस की खपत ज्यादा तो DBC विकल्प

अगर आपके परिवार में सदस्य ज्यादा हैं और रसोई गैस की खपत अधिक रहती है, तो अलग से दूसरा गैस कनेक्शन न लें. इसकी जगह आप अपनी गैस एजेंसी से डबल बॉटल कनेक्शन (DBC) का विकल्प चुन सकते हैं. इस सुविधा के तहत आपको एक ही गैस कनेक्शन पर दो सिलेंडर मिल जाते हैं. इससे एक सिलेंडर खत्म होने पर आप तुरंत दूसरे सिलेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं और नया सिलेंडर आने तक रसोई का काम नहीं रुकता.

7. 1 दिसंबर को सिलेंडर की कीमतों का बढ़ना-घटना

हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 दिसंबर को भी कॉमर्शियल और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों बदल सकती हैं. ग्राहकों को किसी भी अटकल के बजाय कंपनियों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए.

क्या एक व्यक्ति के नाम पर दो शहरों में हो सकते हैं गैस कनेक्शन?

अक्सर नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे शहर जाने पर लोग वहां नया गैस कनेक्शन लेने की सोचते हैं. लेकिन ऐसी स्थिति में नया घरेलू गैस कनेक्शन लेने के बजाय अपने मौजूदा गैस कनेक्शन को ही दूसरे शहर में ट्रांसफर करवा लेना चाहिए. इसके लिए आप अपनी संबंधित गैस एजेंसी से बात कर सकते हैं और आसान प्रक्रिया को पूरा करके अपना कनेक्शन नए पते पर शिफ्ट करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bank Account पर लगेगा Stop स्विच, ऑनलाइन पेमेंट पर RBI ला रहा नए नियम