Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में अखाड़ा केसरी कुमार दंगल संपन्न:झज्जर-सोनीपत के पहलवानों ने जीते कई खिताब, हरियाणा केसरी को 1.51 लाख रुपए का इनाम

INT News25 October 2026 at 07:40 pm

पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित अखाड़ा केसरी कुमार दंगल का समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के पहलवानों ने फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और मिट्टी कुश्ती में दमखम दिखाया। झज्जर और सोनीपत के पहलवानों ने कई खिताब अपने नाम किए। खेल मंत्री गौरव गौतम ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पुरुष फ्रीस्टाइल 74 से 125 किलोग्राम वर्ग में झज्जर के अर्जुन प्रथम, हिसार के सुमित द्वितीय और रोहतक के भूपेंद्र तृतीय रहे। ग्रीको-रोमन 77 से 130 किलोग्राम केसरी वर्ग में सोनीपत के विपिन ने पहला, झज्जर के हरदीप ने दूसरा और महरौली के पीयूष ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिट्टी केसरी में झज्जर के रजत राठौर प्रथम, सोनीपत के अमरदीप द्वितीय और फरीदाबाद के मोहित फौगाट तृतीय रहे। चरखी दादरी की काजल प्रथम रहीं कुमार वर्ग की फ्रीस्टाइल 74 किलोग्राम प्रतियोगिता में हिसार के दीपक प्रथम और महेंद्रगढ़ के परविंदर द्वितीय रहे। ग्रीको-रोमन 77 किलोग्राम वर्ग में हिसार के सचिन कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की 62 किलोग्राम से अधिक केसरी प्रतियोगिता में चरखी दादरी की काजल प्रथम और सोनीपत की कीर्ति द्वितीय रहीं। 62 किलोग्राम कुमारी वर्ग में चरखी दादरी की नेहा सांगवान ने पहला स्थान प्राप्त किया। हरियाणा केसरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 1.51 लाख रुपए का इनाम हरियाणा केसरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 1.51 लाख, द्वितीय पर 1 लाख और तृतीय पर 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। कुमार-कुमारी वर्ग में पहले स्थान पर 1 लाख, दूसरे पर 51 हजार और तीसरे पर 31 हजार रुपये दिए गए। आयोजन में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ पहलवान योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाट और रितु फोगाट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।