Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

दिवाली पर पठानकोट में फायर ब्रिगेड फेल:देरी से पहुंचीं गाड़ियां, शहर की 4 दुकानों में सामान जला; विभाग की कार्यप्रणाली से रोष

INT News10 November 2026 at 05:55 am

दिवाली की रात पठानकोट में 4 बड़े अग्निकांड हुए। दमकल विभाग की गाड़ियां हर फायर कॉल पर देरी से पहुंचीं। शहर के ऐतिहासिक मेन बाजार स्थित गाड़ी अहाता चौक में हुए अग्निकांड ने तीन दुकानों को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। इनमें एक निर्माणाधीन ज्वेलर्स शॉप, एक क्रॉकरी और एक मैट्रेस की दुकान शामिल थी। इनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। चौथी ज्वेलर शॉप को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, ढाकी में कबाड़ की दुकान और नाजोचक्क में पराली की आग से लाखों का नुकसान हो गया। बता दें, त्योहारी सीजन के चलते दुकानदारों ने अपनी दुकानों में लाखों रुपये का नया माल और स्टॉक भरकर रखा हुआ था, जो इस भयानक आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित दुकानदारों की सालों की कड़ी मेहनत और पूंजी कुछ ही पलों में धुएं के गुबार और राख के ढेर में तब्दील हो गई, जिससे पीड़ित परिवारों का त्योहारी उत्साह पल भर में गहरे मातम में बदल गया। वहीं, फायर अफसर राकेश ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहरी इलाके को थी। सभी 4 फायर टेंडर पटाखों की बिक्री वाले स्थान पर तैनात किए गए थे। शहर की सड़कों पर भीड़ के चलते उन्हें पहुंचने में देरी हुई। फिर भी कर्मचारियों ने पूरी रात जागकर हर फायर कॉल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हर जगह देरी से पहुंचे फायर टेंडर

शहर के डल्हौजी रोड हो या ढाकी रोड, दोनों जगह दुकानों में रखा सारा सामान राख हो गया। नाजोचक्क में 4 लाख की पराली जलकर स्वाहा हो गई। इन सभी जगहों पर लोग दमकल विभाग से नाराज दिखे। किसी ने डेढ़ घंटा तो किसी ने 2 घंटे देरी से पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों के समक्ष नाराजगी जताई। फायर टेंडर की पाइप में कई जगह लीकेज

वहीं, डल्हौजी रोड पर आग बुझाने पहुंचे फायर टेंडर की पाइप में कई जगह लीकेज थी। इससे आग पर काबू पाने से पहले ही दुकानों में पड़ा सारा सामान जल गया। इसके अलावा, नाजोचक्क में लोगों ने खुद 4 घंटे तक बाल्टियों और पाइपों से आग पर काबू पाने का विफल प्रयास किया। इसको लेकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। सृजल गुप्ता ने प्रशासन की नाकामी को किया उजागर

घटना के बाद सोमवार सुबह शिक्षाविद एवं समाजसेवी सृजल गुप्ता प्रभावित व्यापारियों के पास पहुंचे। सृजल गुप्ता ने कहा कि चौहान ज्वेलर्स के मालिक राजेश चौहान दुकान का निर्माण कर रहे थे। इसमें अंदर पड़ी निर्माण सामग्री और अन्य सामान राख हो गया। इसके अलावा, बजाज क्रॉकरी, तिरुपति इंटरप्राइजेज और ओम ज्वेलर्स में आग से भारी नुकसान हुआ है। सृजल ने कहा कि इस भयानक अग्निकांड के बाद स्थानीय दुकानदारों और शहरवासियों में प्रशासन व दमकल विभाग की लापरवाही को लेकर भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि घटनास्थल यानी गाड़ी अहाता चौक से मुख्य फायर स्टेशन की दूरी महज 5 मिनट की है और आधी रात को सड़कें भी पूरी तरह खाली व यातायात मुक्त थीं। DC पठानकोट से मुलाकात कर उठाएंगे 3 मुख्य मांगें… सृजल गुप्ता ने कहा कि इस घटना से पठानकोट का पूरा व्यापारी वर्ग सहमा हुआ है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि वे जल्द ही पीड़ित दुकानदारों और शहर के प्रमुख व्यापारियों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ डिप्टी कमिश्नर पठानकोट से मुलाकात करेंगे। फायर टेंडरों की देरी की ये रहीं 5 मुख्य वजहें