Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल-ISBT पर वर्मा ट्रेवल्स की आधा दर्जन बसों में आग:एक बस से फैली आग, आसपास खड़ी बसें भी चपेट में आईं; दमकल की टीमें मौके पर

INT News25 October 2026 at 07:46 pm

भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक बस में लगी आग आसपास खड़ी दूसरी बसों तक फैल गई। करीब आधा दर्जन बसों में आग लगने की सूचना है। राजधानी के अलग-अलग इलाकों से फायर टैंकर की 6 गाड़ियां ISBT बस स्टैंड पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। हादसे में कितना नुकसान हुआ और कोई हताहत हुआ है या नहीं, इसकी भी जानकारी भी सामने नहीं आई है।

खबर अपडेट हो रही है…