Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Rani Chatterjee की 'बहू की बगावत' YouTube पर रिलीज, अन्याय के खिलाफ लड़ेगी बहू; यहां Free में देखें फिल्म

INT News6 November 2026 at 10:07 pm

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के फैंस के लिए अच्छी खबर है. उनकी नई फिल्म 'बहू की बगावत' अब YouTube पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में रानी चटर्जी के साथ संजना पाण्डेय भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसी बहू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ससुराल में होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है और अपने सम्मान के लिए लड़ने का फैसला करती है.

अगर आपको पारिवारिक रिश्तों और महिलाओं के संघर्ष पर बनी फिल्में पसंद हैं, तो 'बहू की बगावत' आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

YouTube पर कहां रिलीज हुई 'बहू की बगावत'?

रानी चटर्जी और संजना पाण्डेय की यह फिल्म 3 नवंबर को Adwise Bhojpuri के YouTube चैनल पर रिलीज की गई है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला परिवार के बीच रहकर भी अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करती है.

रानी चटर्जी ने इस फिल्म को अपने लिए खास बताया है. उनका कहना है कि फिल्म में रिश्तों की सच्चाई और महिलाओं के आत्मसम्मान से जुड़ा संदेश दिया गया है. उन्होंने दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया.

वहीं, संजना पाण्डेय ने भी फिल्म की कहानी को खास और प्रभावशाली बताया है.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

'बहू की बगावत' में रानी चटर्जी और संजना पाण्डेय के अलावा लाडो मधेशिया, प्रशांत सिंह, विद्या सिंह, गोपाल चौहान, आलोक कुमार, पार्थ मिश्रा, राजेश तोमर और नवीन चंद्रा जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं.

फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है. निर्देशक के मुताबिक, इस फिल्म के जरिए पारिवारिक रिश्तों और महिला स्वाभिमान की कहानी दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि भोजपुरी दर्शकों को रानी चटर्जी की यह नई फिल्म कितनी पसंद आती है.

ये भी पढ़ें: Shree Ram: की ये मुस्कान याद है? कई महीने लग गए थे इसे तैयार होने में; तब रामानंद सागर ने बनाया था 'मर्यादा पुरुषोत्तम राम'