Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

दीपावली पर क्विज प्रतियोगिता करवाई

INT News7 November 2026 at 06:08 am

| सरना आदर्श मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरोट मेहरा में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न हाउसों के बीच एक विशेष क्विज प्रतियोगिता और एक मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक व पौराणिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों और समृद्ध विरासत से जोड़ना था। कार्यक्रम की शुरुआत हाउसों के बीच एक विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ हुई। प्रतियोगिता में रामायण, वेदों जैसे महान भारतीय महाकाव्यों और सामान्य जानकारी पर आधारित अनेक रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। यहां प्रिंसिपल आरती मेहरा, प्रवीना, अध्यापक रमनदीप, मुकेश, कान्ता, जीवन ज्योति, अनीता, काजल मौजूद रहे।