Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में युवती का सुसाइड मामले में नया मोड़:बॉयफ्रेंड की मां का वीडियो सामने आया; बोलीं यह सुसाइड नहीं ऑनर किलिंग है, लड़की के परिवार ने रची थी साजिश

INT News7 November 2026 at 06:30 am

लुधियाना में बॉयफ्रेंड पर हमले से नाराज युवती (रायना धीर) के सुसाइड मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में नामजद दिव्यांशु बग्गा (मनु) की मां काजल बग्गा ने सोशल मीडिया पर तीन वीडियो जारी कर लड़की के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। काजल बग्गा ने इस घटना को सुसाइड की बजाय ऑनर किलिंग करार दिया है। साथ ही पुलिस प्रशासन और राजनेताओं पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर (CP) से न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो में किए गए दावे: जन्मदिन पर बुलाकर थार पर की गई अंधाधुंध फायरिंग: काजल बग्गा ने कहा 2 नवंबर को मेरे बेटे दिव्यांशु का जन्मदिन था। रायना के बुलाने पर वह उससे मिलने गया था। लेकिन वहां सीमा धीर (लड़की की मां), रोहन धीर पारस बस्सी और 20-25 अन्य लोगों ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। उन्होंने मेरे बेटे की थार कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। मेरा बच्चा बड़ी मुश्किल से जान बचाकर घर लौटा। काजल का कहना है कि वे अगले दिन सुबह 10:30 बजे पुलिस में शिकायत करने जा ही रहे थे कि उन्हें रायना के सुसाइड की खबर मिल गई जो उनके बेटे के लिए दूसरा बड़ा झटका था। डेढ़ साल से था अफेयर,जाति के कारण नामंजूर था रिश्ता: काजल ने बताया कि रायना और दिव्यांशु का पिछले डेढ़ साल से अफेयर था। जब तक रायना के पिता जीवित थे, उन्हें इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं था। लेकिन पिछले 3 महीनों से रायना की मां सीमा धीर बदल गईं और बच्चों का मिलना-जुलना बंद करवा दिया। काजल ने आरोप लगाया सीमा धीर कहती थी कि उनके मायके वाले नहीं मानेंगे क्योंकि वे धीर जाति के हैं और सुनारों में अपना रिश्ता नहीं करेंगे। काजल ने यह भी दावा किया कि उन्होंने रायना की पढ़ाई और आर्थिक तौर पर बहुत मदद की थी जिसके ट्रांजैक्शन प्रूफ उनके पास मौजूद हैं। फार्मेसी की किताब में नाम लिखने पर हुआ था क्लेश: काजल के अनुसार रायना ने फार्मेसी पर एक किताब लिखी थी। इस किताब में रायना ने दिव्यांशु (मनु बग्गा) का नाम यह कहकर मेंशन किया था कि उसी ने उसे मोटिवेट किया है। काजल का दावा है कि इसी बात को लेकर रायना के घर में काफी लड़ाई हुई थी और रायना के मामा ने भी इस पर कड़ा ऐतराज जताया था। बेहोश लड़की को एक्टिवा पर कैसे ले गए यह ऑनर किलिंग है: काजल बग्गा ने रायना की मौत को संदिग्ध बताते हुए इसे ऑनर किलिंग की साजिश करार दिया। उन्होंने एफआईआर में दर्ज लड़की के भाई के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा भाई ने लिखवाया है कि उसका दोस्त रायना को एक्टिवा पर बिठाकर अस्पताल ले गया। एक बेहोश इंसान एक्टिवा के पीछे कैसे बैठ सकता है काजल ने कहा कि एक तरफ उनके बेटे पर जानलेवा हमला हुआ और दूसरी तरफ रायना को मृत घोषित कर दिया गया, यह सब गहरी साजिश की ओर इशारा करता है। पुलिस ने हम पर ही दर्ज कर दिया उल्टा पर्च:

काजल बग्गा ने लुधियाना पुलिस और राजनेताओं की भूमिका पर निराशा जताते हुए कहा कि किसी ने उनका पक्ष जानने की कोशिश नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि जानलेवा हमला दिव्यांशु पर हुआ लेकिन प्रशासन ने काजल और उनके दोनों बेटों पर ही क्रॉस एफआईआर (FIR) दर्ज कर दी। वीडियो के अंत में उन्होंने प्रशासन से अपनी जमानत (Bail) स्वीकार करने की मांग की है ताकि वे बाहर आकर आम जनता के सामने सबूतों के साथ अपना पक्ष रख सकें।