Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

गांव मट्टी में विश्व शांति के लिए अराधना की

INT News7 November 2026 at 06:08 am

| शाहपुर कंडी गांव मट्टी में श्रीमद्भगवत कथा का आयोजन करवाया गया है, इसका समापन शुक्रवार को विश्व शांति के लिए हवन के साथ हुआ। कथा वाचक सुमित भारद्वाज शास्त्री ने कहा कि पावन कथा को सुनने से मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवत कथा जीवन में जीने का सही रास्ता दिखाती है और जीवन में सदा ही अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उपस्थित संगत से कहा कि हमें जीवन में सदा ही दूसरे की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। कथा के समापन पर उपस्थित संगत ने कथा वाचक व उनकी टीम को यथायोग्य दक्षिणा और उपहार देकर आशीर्वाद लिया। कथा के समापन पर आयोजकों की ओर से अटूट लंगर लगाया गया। यहां सरपंच पूनम, समाज सेवक सुरिंद्र कुमार समाज, पंच नारायण सिंह, सुरिंद्र सिंह, सुरेश, अमित सिंह, राम सिंह, सुरिष्ठा, शकुंतला, नीलम, दामिनी ज्योति, चंद्रकांता, कांता देवी, शुभ लता, सपना देवी, मधुबाला, रितु देवी, राय सिंह और मौजूद रहे।